Ram Madhav
May 24, 2016

सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्‍व में असम को बेहतर सरकार देंगे: राम माधव

Listen to this article now
00:00
--:--

गुवाहाटी : असम की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर अब तक प्राप्‍त नतीजों और रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत की ओर बढ़ रही है। उत्‍तर पूर्व राज्‍यों में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है।

इन नतीजों के बाद बीजेपी नेता राम माधव ने आज कहा कि सीएम पद के उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्‍व में असम को बेहतर सरकार देंगे। असम को विकसित राज्‍य बनाएंगे। राज्‍य में नेतृत्‍व का फैसला दोपहर बाद पता चलेगा। बीजेपी नेता ने कहा कि असम में जनता ने स्‍पष्‍ट बहुमत दिया है। हमारी जीत मां कामख्‍या को समर्पित है। हमारी जीत ब्रह्मपुत्र और शंकरदेव को समर्पित है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राम माधव ने कहा कि असम का फैसला कांग्रेस के लिए बड़ी सीख है।

असम में भाजपा और उसके सहयोगियों के जीत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के दौरान पार्टी के महासचिव राम माधव ने कहा है कि यह पूरे देश के लिए एक अहम संदेश है और यह संदेश एक उचित समय पर आया है। माधव ने संवाददाताओं को बताया कि देशभर में असम के चुनाव के बारे में एक जिज्ञासा थी। परिणाम बहुत महत्वपूर्ण है और यह पूरे देश के लिए एक स्पष्ट संदेश है और यह बिल्कुल सही समय पर आया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश में हर जगह नकारा जा रहा है और उन्हें इससे सबक लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के इस चरण का अपना महत्व है और इसने दिखाया है कि कांग्रेस ने ‘वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली हार से कोई सबक नहीं लिया।’ उन्होंने कहा कि लोग अब भी कांग्रेस को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। हमने कांग्रेस-मुक्त भारत का आह्वान किया है और लगता है कि लोगों ने इसे बेहद गंभीरता के साथ लिया है। माधव ने कहा कि भाजपा सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में असम में सरकार बनाएगी और पार्टी अपने विकास एजेंडे को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे पार्टी प्रमुख अमित शाही के दिशानिर्देशन में हमारे स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण चुनाव जीते।

Published by Ram Madhav

Member, Board of Governors, India Foundation

Sabarmati Samvad 2026: PM मोदी-पुतिन-शी जिनपिंग एक फ्रेम में क्यों? राम माधव जी ने समझाया पूरा समीकरण

Sabarmati Samvad 2026: PM मोदी-पुतिन-शी जिनपिंग एक फ्रेम में क्यों? राम माधव जी ने समझाया पूरा समीकरण

May 24, 2016
'Naraz Fufa Tendency': Ram Madhav's Sharp Dig At Chidambaram Over BRICS Summit

'Naraz Fufa Tendency': Ram Madhav's Sharp Dig At Chidambaram Over BRICS Summit

May 24, 2016

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − six =